{"_id":"5fd106ad8ebc3e3e7e21f925","slug":"political-parties-engaged-in-preparations-for-panchayat-elections-hardoi-news-knp5989609122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों की तैयारयिं में जुटे राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों की तैयारयिं में जुटे राजनीतिक दल
विज्ञापन
पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने को आ गया है। एक ओर प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी ओर राजनीतिक दल भी पंचायत चुनाव की तैयारियां में तेेजी से जुटे हैं।
भाजपा इस बार पंचायत चुनावों में जोरदार आजमाइश का एलान कर चुकी है, वहीं सपा बसपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल भी अंदर खाने पंचायत चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं।
जनपद में कुल 1306 ग्राम पंचायतें हैं। 19 ब्लाक प्रमुखों के अलावा जिला पंचायत सदस्य के 72 पदों पर भी चुनाव होगा। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक जनपद में आकर चुनावी तैयारियों को पहले ही रफ्तार दे चुके हैं।
विज्ञापन
इस दौरान वह ये भी स्पष्ट कर चुके हैं कि पंचायत चुनावों में पार्टी कैडर के प्रत्याशियों को प्रमुखता देकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर भाजपा में अंदरखाने तैयारियां भी तेज चल रही हैं। उधर दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी पंचायत चुनावों की तैयारियां अंदर खाने ही तेज कर रखी हैं।
मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी या उनके परिजन जिला पंचायत के सदस्य हैं और ये लोग फिर से चुनाव में दावेदार हैं।
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के जरिये ग्राम पंचायतों में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चला रही है और इस अभियान को भी कहीं न कहीं पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बसपा में भी अंदरखाने तैयारियां तेज हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस मसले पर बात करने से बच रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि पार्टी पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। संगठन सृजन अभियान के दौरान पार्टी ऐसे लोगों को भी चिह्नित कर रही है, जो पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं या फिर पार्टी कार्यकर्ता हैं और अच्छा चुनाव लड़ सकते हैं। 20 दिसंबर के बाद पंचायत चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की सूची भी जारी करेंगे।
भाजपा के पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए पार्टी विशेष रणनीति के तहत तैयारियां कर रही है। अधिकांश पदों पर पार्टी के मूल कैडर के लोगों को तवज्जो दी जाएगी।
सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे ने बताया कि पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का निर्णय अभी नहीं हुआ है। सपा पंचायत चुनाव की पूरी तैयारी कर रही है। पंचायतों के 70 फीसदी पदों को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।