{"_id":"611d2c568ebc3e7a0a7d30db","slug":"political-hardoi-news-knp6468442176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का भारत महासंपर्क अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का भारत महासंपर्क अभियान आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आजादी के 75वें वर्ष पर कांग्रेस का 75 घंटे यानी तीन दिवसीय जय भारत महा संपर्क अभियान गुरुवार से शुरू होगा। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुरू हो रहे इस अभियान में जिले के पार्टी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, फ्रंटल, प्रकोष्ठों व विभागों के अध्यक्ष व पदाधिकारी प्रत्येक न्याय पंचायत की एक ग्राम पंचायत चिह्ति कर वहां प्रवास करेंगे। लोगों से जनसंपर्क कर उनको पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
20 अगस्त को स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर प्रवास वाली ग्राम पंचायत में प्रभात फेरी, श्रमदान व राजीव गांधी सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, सैनिक परिवारों, सफाईकर्मी, रसोईया, आशा बहू व शिक्षामित्र आदि को स्मृति चिह्न व पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ‘मेरा गांव-मेरा देश’ संवाद के तहत चौपाल लगाकर खेती किसानी और गांव समाज की चर्चा होगी और समस्याओं को नोट किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही ग्राम सभा इकाई और बूथ इकाई का भी गठन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला महासचिव देवेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव व विधि विभाग के चेयरमैन अजीत सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।