{"_id":"68559b4ef43315a6010785c0","slug":"police-scanned-390-hours-of-footage-from-112-cctv-cameras-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133179-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुलिस ने 112 सीसीटीवी कैमरों के 390 घंटे की फुटेज खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुलिस ने 112 सीसीटीवी कैमरों के 390 घंटे की फुटेज खंगाला
Fri, 20 Jun 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी नीरज कुमार जादौन
हरदोई। छीनी गई इनोवा को तलाशने में पुलिस के हाथ शातिर डीजल चोरों तक पहुंच गए। पहला सुराग मिलने के बाद लगभग 36 घंटे तक चली कवायद में पुलिस ने 112 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनकी तकरीबन 390 घंटे की फुटेज देखने के बाद सर्विलांस की मदद से पुलिस शातिरों तक पहुंच गई। चर्चा है कि पुलिस डीजल चोरी करने वाले एक और गिरोह तक भी पहुंचने की कोशिश में है।
शाहजहांपुर निवासी मोहम्मद आदिल से 17 जून की सुबह साढ़े तीन बजे इनोवा छीन ली गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमोंं ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसी दौरान लखनऊ रोड पर एक कैमरे के फुटेज में पहले स्विफ्ट कार और फिर छीनी गई इनोवा नजर आई। इसके जरिए शाहजहांपुर और फर्रूखाबाद तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इससे जानकारी मिली थी कि फर्रूखाबाद निवासी विशाल उर्फ मटरू कन्नौज तक ट्रेन से आया था। कन्नौज स्टेशन पर उतरने के बाद वह अपने तीन साथियों के साथ बाइक से अशरफ के घर पहुंचा था। यहां कपड़े बदलने के बाद उसने कार ली थी और कार से ही डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहा था। वापसी में उसने विवाद होने पर इनोवा छीन ली थी।
इनसेट
खाली पिपिया लूटना चाहता था, फिर कार ही छीन ली
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि डीजल चोरी करने के लिए खाली पिपिया की जरूरत थी। एक इनोवा लखनऊ रोड पर खड़ी थी और उसमें बड़ी बड़ी पिपिया भरी थीं। इस पर विशाल ने अपनी कार वहीं ले जाकर खड़ी कर दी। तमंचा दिखाकर पिपिया छीनने लगा तो आदिल ने कुछ दूर कार दौड़ाई और फिर डिवाइडर के पास कार छोड़ दी। इसके बाद वि शाल ने इनोवा भी ले ली और चला गया। जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पूरा मामला उसने पुलिस को बताया।
विज्ञापन
इनसेट
डीजल चोरी के एक और गिरोह के मिले सुराग
पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को डीजल चोरी करने वाले एक और गिरोह के बारे में मजबूत जानकारी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र की स्पेशल टीम इस पर काम कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही एक और बड़ा खुलासा कर सकती है।