{"_id":"5ea86a458ebc3e9042044a3f","slug":"police-gives-medicine-to-women-hardoi-news-knp557504351","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विट देख बीमार महिला की दवा देने घर पहुंची पाली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विट देख बीमार महिला की दवा देने घर पहुंची पाली पुलिस
विज्ञापन
पाली। कोरोना संकटकाल में पुलिस न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि आपात स्थिति में हर जरूरतमंद की मदद के लिए भी आगे आ रही है। मंगलवार को एक ऐसा ही मामला पाली में सामने आया। बीमार मां की दवा के लिए परेशान युवक का ट्विट देखकर हरकत में आई पुलिस ने दवाइयां मंगवाईं। पाली के प्रभारी निरीक्षक ने महिला के घर जाकर दवाइयां दीं तो उन्होंने आभार जताया।
पाली कस्बे के मोहल्ला खाराकुआं बेनीगंज निवासी रजनीश मिश्रा भूतनाथ मंदिर के सामने रहते हैं। रजनीश मिश्रा और उनकी पत्नी मीरा बीमार रहतीं हैं। मीरा मिश्रा की डायबिटीज की दवा चल रही है।
उनकी दवाइयां लखनऊ से आतीं हैं। लॉकडाउन के कारण उनकी दवाइयां नहीं आ पाईं तो वाराणसी में लॉकडाउन में फंसे उनके पुत्र प्रशांत मिश्रा ने इसको लेकर पाली पुलिस को ट्विट किया। पाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इसे संज्ञान में लेकर प्रशांत से फोन पर बात की और फिर दवा का पर्चा देखकर दवाइयां मंगवाईं। मंगलवार शाम डीपी सिंह दवा लेकर रजनीश मिश्रा के घर पहुंचे व दवाइयां सौंप दी। मीरा मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। कहा कि दवाइयां न होने के कारण तबीयत बिगड़ रही थी।