{"_id":"68bf1c3c01a514faf00c4253","slug":"police-followers-health-deteriorated-and-he-died-hardoi-news-c-213-1-hra1006-137050-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुलिस के फॉलोवर की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुलिस के फॉलोवर की बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
हरदोई। मूल रूप से नेपाल निवासी पुलिस विभाग के फॉलोवर की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में परिजन शव लेकर घर चले गए। सोमवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी।
शहर के विभूति नगर निवासी राजेंद्र सिंह श्रेष्ठ (48) पुलिस विभाग में फॉलोवर थे। इन दिनों उनकी तैनाती सवायजपुर कोतवाली में थी। उनकी इकलौती पुत्री भव्या सिंह श्रेष्ठ ने बताया कि राजेंद्र के पिता रतन बहादुर दीवान थे। साल 2014 में रतन बहादुर की मौत के बाद राजेंद्र को मृतक आश्रित में नौकरी मिली थी। वह ब्लड प्रेशर के मरीज थे। 31 अगस्त को वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे।
रविवार की रात अचानक राजेंद्र की ज्यादा तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन घर वापस चले गए। सोमवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी अर्चना सिंह श्रेष्ठ और इकलौती पुत्री भव्या है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है।