फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police,FIR,road jam,hardoi news,7 named 30-40 unnone

सड़क जाम करने के मामले में सात नामजद, 40 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sun, 16 May 2021 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,road jam,hardoi news,7 named 30-40 unnone
शाहाबाद। नगर के अल्हापुर तिराहे पर हाईवे पर 14 अप्रैल को परिजनों ने युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। इस मामले में पुलिस ने 7 परिजनों समेत 40 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अल्हापुर तिराहे पर चाट पकौड़ी की दुकान लगाने वाले कस्बे के मोहल्ला अल्लापुर निवासी शानू (28) मंगलवार शाम शराब ठेके के पास घायल व बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान गुरुवार की रात शानू की शाहजहांपुर में मौत हो गई थी। शुक्रवार को शाहाबाद पुलिस ने मृतक के भाई दीपक की तहरीर पर सड़क हादसे में शानू के घायल होने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए शानू के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव लेकर कस्बा पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अल्हापुर तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था।
मृतक के भाई दीपक का आरोप था कि शानू के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की है। जिससे उसकी मृत्यु हुई है। जबकि पुलिस ने तहरीर लेकर सड़क हादसे की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग पौने घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी थी। रविवार को इस मामले में पुलिस ने एसआई रमेश सिंह सेंगर की तहरीर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसआई ने पोस्टमार्टम के उपरांत युवक का शव कस्बा लाने के बाद पिता रामसरन, श्रीपाल, रामपाल, जागेश्वर, दीपक, श्रीपाल की बेटी व बेटे समेत 30-40 अज्ञात लोगों ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed