{"_id":"5d2780f98ebc3e6c9e1b8c36","slug":"police-dig-out-the-dead-body-from-graveyard-after-10-days-of-missing-person-hardoi-news-knp500969248","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद कब्र से निकलवा परिजनों को सौंपा मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन बाद कब्र से निकलवा परिजनों को सौंपा मजदूर का शव
विज्ञापन
हरदोई में कलक्ट्रेट में फरियाद लेकर आए मृतक अमर सिंह के परिजन साथ में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिक
- फोटो : HARDOI
पुलिस की लापरवाही से मजदूर को 10 दिन बाद अपनों का कंधा नसीब हो सका। परिजनों की शिकायत पर प्रशासन ने मामले को संज्ञान लिया। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन ने कब्र से मजदूर के शव को निकलवाकर परिजनों को सौंप दिया।
सुरसा थाना क्षेत्र के खुद्दीपुरवा गांव निवासी अमर सिंह (25) पुत्र मुन्नीलाल 26 जून को बाइक से निकला था। उसी दिन बघौली थाना क्षेत्र में खजुरमई तिराहे के पास हादसे में वह घायल हो गया था।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उसे भर्ती कराने के बाद पुलिस ने उसकी सुध तक नहीं ली। 28 जून को उसने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर कोतवाली में सूचना दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किए बगैर 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम करा दिया था। इसके बाद शव को बिलग्राम चुंगी स्थित कब्रिस्तान में दफन करा दिया था। इधर परिजन उसकी तलाश करते थाने पहुंचे थे। परिजनों को थाने में मिली बाइक से अमर के बारे में जानकारी हुई थी।
दो दिन पहले अमर सिंह के परिजनों ने उसका शव कब्र से निकलवाने की गुहार लगाई थी। परिजनों की शिकायत पर एसडीएम सदर राकेश गुप्ता व एसओ बघौली ने कब्रिस्तान पहुंचकर अमर की कब्र की तलाश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
गुुरुवार को फिर परिजनों ने डीएम से शव कब्र से निकलवाने की फरियाद की। इस पर प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। पुलिस और प्रशासन ने कब्रिस्तान पहुंचकर तलाश कर कब्र से अमर का शव निकलवाया। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कब्र से शव निकलवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विहिप ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने एडीएम को शिकायती पत्र में बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण हिंदू युवक का शव कब्रिस्तान में दफनाया गया।
सड़क दुर्घटना में हुई अमर सिंह की मौत के बाद पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर दिया था। पुलिस ने न तो शव की कोई शिनाख्त की और न ही फोटो सुरक्षित कराई।
कब्रिस्तान में शव दफानाने के कारण पूरे हिंदू समाज को भारी ठेस पहुंची है। जिससे विहिप व बजरंग दल में काफी रोष है। उन्होंने डीएम से शव को निकलावकर परिजनों को सौंपने की अपील की तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अमर सिंह की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI