फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Players showed enthusiasm in sports competitions

Hardoi News: खेल प्रतियोगिताओें में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

Tue, 29 Aug 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Players showed enthusiasm in sports competitions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। खेल दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई और टीम को विजयी दिलाने में भूमिका निभाई।

संडीला। आईआर इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें खिलाड़ियों ने दम दिखाया। जूनियर वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में आईआर इंटर कालेज योगेश कुमार और पीवीआर इंटर कालेज के ललित बीच मुकाबला हुआ, जिसमें योगेश विजयी हुए। 48 किलो भार में आईआर केशिरा हुसैन ने पीवीआर के आकाश को शिकस्त दी। 51 किलो भार वर्ग में आई आर के उपेंद्र कुमार ने पीवीआर के निखिल पांडेय को हराया। सीनियर वर्ग में 57 किलो भार में आई आर के अंकित कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री हरदोई के विजय कुमार चित किया।
विज्ञापन

माधौगंज। एसआरएम पब्लिक स्कूल सदरपुर मेंं खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें प्राइमरी वर्ग की रिले रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कलाम हाउस तथा बालिका वर्ग में टैगोर हाउस को विजेता बना। कबड्डी के बालक वर्ग में और खो-खो के बालिका वर्ग में आजाद हाउस को विजेता रहा। सीनियर वर्ग रस्साकशी प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों वर्गों में आजाद हाउस विजेता रहा। विद्यालय की निदेशिका सरोज कटियार, प्रधानाचार्या खुशबू उपाध्याय,उपप्रधानाचार्या शालिनी दीक्षित, खेल शिक्षिका अल्पना दीक्षित,ज़ेबा शरीफ,अनुपमा सिंह,केशवपांडे व वैभव मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहानी। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में क्रिकेट, रस्साकशी, फुटबॉल व शतरंज सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं हुई,जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। क्रिकेट मैच काफी दिलचस्प रहा। रस्साकशी, फुटबॉल, शतरंज में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निदेशिका मौसमी चटर्जी, अध्यक्ष नारायण चटर्जी, प्रबंधक राकेश पाल,सह प्रबंधक रितेश, प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव, गौरव सिंह गौर, दिव्यांशी दीक्षित मौजूद रहीं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा में खो खो,कबड्डी, हैंडवाल, कैरम, लूडो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। बैडमिंटन में इशारा परवीन प्रथम रहीं। नैंसी द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं। कैरम बालिका वर्ग में नैना अव्वल रहीं। प्रियांशी को दूसरा व स्वार्थी को तीसरा स्थान मिला। कैरम बालक वर्ग में फैजान ने बाजी मारी। सुनीत द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रहे। हैंडबाल में रेड हाउस ने प्रथम व ग्रीन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में ग्रीन हाउस अव्वल रहा। ब्लू हाउस दूसरे स्थान पर रहा। प्रधानाध्यापक कालीचरन, सत्येंद्र यादव, नीरज मिश्रा व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
पाली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इसके अलावा गोला, चक्का फेंक,खो-खो, बैडमिंटन में बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रवीण मिश्रा, शिवम तिवारी, पुरुषोत्तम, अभिनव, ज्योति, पंकज शुक्ला मौजूद रहे।
बेनीगंज। प्राथमिक विद्यालय थानगांव में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। नीबू दौड़ में प्रथम स्थान शेखर, दूसरा लवकुश व तृतीय कपिल ने और बालिका वर्ग में सोनिका ने प्रथम, किरन ने दूसरा,सपना ने तीसरा स्थान पाया। बोरा दौड़ बालक में रौनक प्रथम,प्रियांशु द्वितीय औश्र देवेंद्र तृतीय, बालिका वर्ग में प्रथम रंगोली, द्वितीय दिव्यांशी, तृतीय स्थान पर लक्ष्मी रहीं। रस्सी कूद बालिका में प्रथम सपना,द्वितीय गुड़िया, तृतीय स्थान ममता को मिला। चौकी दौड़ में नैमिष, विश्वकर्मा, अंकित वर्मा ने स्थान पाया। प्रधानाध्यापक मधुरिमा मिश्रा,अनंत शर्मा, ग्राम प्रधान थानगांव दिनेश मौजूद रहे।
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदोई में वैडमिंटन प्रतियोगिता हुई, जिसमें पर्व सूरी, रचिता गौर, हिमांशु वर्मा, सौम्या, अनुभा, अंशिका सिंह ने स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

गोष्ठी में बताई खेल की बारिकियां-
आर्य कन्या महाविद्यालय हरदोई में खेल दिवस पर विचार गोष्ठी हुईं, जिसमें प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा ने मेजर ध्यान चंद्र के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके खेल के लिए किए गए योगदान की जानकारी दी। गोष्ठी में छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता डॉ. सरिता यादव सहित शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed