फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Players performed in the trials of Hockey League

Hardoi News: हॉकी लीग के ट्रायल में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 07 Dec 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Players performed in the trials of Hockey League
फोटो-20- सीएस अकादमी में हॉकी मैच का ट्रायल देते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
हरदोई। राज्य स्तरीय हॉकी लीग के लिए रविवार को आशा गांव स्थित सीएस अकादमी में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल में जिले के अलावा आसपास जनपदों के खिलाड़ियों ने निर्णायकों के सामने अपने खेल का प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले ट्रायल में 100 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनके बीच 10 टीमें बनाकर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश हॉकी से मान्यता प्राप्त हॉकी हरदोई संघ की तरफ से सातवीं अंडर-14 राज्य स्तरीय बालक हॉकी लीग का आयोजन 23 से 25 दिसंबर के बीच कराया जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदी गई टीमों में बांटकर मैच आयोजित कराए जाएंगे। हॉकी हरदोई संघ के सचिव गोपाल नारायण मिश्र ने बताया कि राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए सीएस अकादमी में ट्रायल लिया गया। इसमें करीब 182 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में बांटकर हॉकी के मैच कराए गए।
विज्ञापन

इनमें 100 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। खिलाड़ियों को शील सुपर किंग्स, धर्म सुधार रॉयल्स, हरदोई रियासत वॉरियर्स, आर्चीदेव सनराइजर्स, बालाजी हुंडई चैंपियंस, अभिनव क्लब फाइटर, अनवर हॉकी इंडियन, जेके पब्लिक स्कूल स्ट्राइकर, जीनियस पब्लिक स्कूल और टीएनसी स्पोर्ट्स टीम में रखा जाएगा। चयनित खिलाड़ियों की सूची मंगलवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed