फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pihani's in-charge CDPO suspended, attached to Rae Bareli DPO office

Hardoi News: पिहानी की इंचार्ज सीडीपीओ निलंबित, रायबरेली डीपीओ कार्यालय से संबद्ध की गईं

Wed, 11 Oct 2023 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Pihani's in-charge CDPO suspended, attached to Rae Bareli DPO office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बाल विकास परियोजना कार्यालय में रुपये लेते हुए वायरल हुए वीडियो व ऑडियो पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक ने पिहानी की इंचार्ज सीडीपीओ को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय रायबरेली से संबद्ध किया है। उनका निलंबन आदेश बुधवार को जारी हो गया और इसमें रायबरेली के ही जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
पिहानी बाल विकास परियोजना में तैनात रहीं इंचार्ज सीडीपीओ सुपरवाइजर आशा चौधरी का निलंबन आदेश बंद लिफाफे में बुधवार को प्राप्त हो गया है। इचार्ज सीडीपीओ का चार अक्तूबर को कार्यालय में ही रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था और कुछ ऑडियो क्लिप भी थी। डीएम को उनके व्हाट्सएप पर किसी ने प्राप्त कराए थे।
विज्ञापन

इस पर डीएम एमपी सिंह ने डीडीओ से जांच कराई थी। डीडीओ अरविंद कुमार ने जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाया था। डीडीओ की जांच रिपोर्ट पर डीएम ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक को इंचार्ज सीडीपीओ को निलंबित किए जाने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सहायिका की सेवा समाप्त किए जाने के आदेश दिए थे। डीपीओ मनाेज कुमार ने बताया कि पिहानी के ही महमूद सरैंया केंद्र की सहायिका शानबीबी की सेवा समाप्त भी कर दी गई है। शानबीबी मूलरूप से सरैंया केंद्र की सहायिका थी, इंचार्ज सीडीपीओ ने इन्हें महमूद केंद्र का भी अतिरिक्त प्रभार दे रखा था। बताया कि इंचार्ज सीडीपीओ आशा चौधरी वर्तमान में बाल विकास परियोजना सांडी से संबद्ध चल रही थीं। निलंबन आदेश प्राप्त होने के बाद उन्हें रायबरेली के लिए कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed