फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pihani could not become Tehsil after 40 years

40 साल में पूरा न हो सका पिहानी को तहसील बनने का सपना

Tue, 01 Dec 2020 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Pihani could not become Tehsil after 40 years
पिहानी को तहसील बनाने की करीब 40 साल पुरानी मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी। वर्ष 2017 में विधायक श्याम प्रकाश की ओर से यह मामला उठाए जाने के बाद तत्कालीन डीएम ने शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था, लेकिन बात इसके आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

लंबे अरसे बाद भी सुनवाई न होने पर क्षेत्र के लोगों में खासी नाराजगी है। उनका कहना है कि क्षेत्र के कुछ गांव ऐसे हैं, जहां के लोगों को 50 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर शाहाबाद व हरदोई तहसील जाना होता। यहां तहसील बनने पर लोगों को इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में पिहानी को तहसील बनाने की लगभग सारी प्रक्रिया राजस्व परिषद ने पूरी कर ली थी, लेकिन अंतिम समय पर पिहानी के स्थान पर सवायजपुर को तहसील दर्जा दिए जाने का फैसला लिया गया। बस, इसके बाद से पिहानी को तहसील बनाए जाने का मामला जहां का तहां अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की करें तो यहां क्षेत्र के कुछ गांव ऐसे हैं, जिनकी शाहाबाद से दूरी 50 किलोमीटर या उससे अधिक है। ऐसे में लोगों को तहसील जाने के लिए अपना पूरा दिन खराब करना पड़ता है। छोटे छोटे काम के लिए तहसील जाने पर समय का नुकसान होना लोगों का खासा अखरता है।
वर्ष 2017 में सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधायक श्याम प्रकाश ने जनपद में आए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सामने यह मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद तत्कालीन डीएम शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सर्वे उपरांत जनपद के पिहानी कस्बे व मल्लावां में तहसील बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजा था।

प्रस्ताव के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से विकसित किए जाने वाले परगना व लेखपाल क्षेत्र के मानचित्र भी शासन को भेजे गए थे। प्रस्ताव भेजे हुए तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed