फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pickup ruined labour, died

पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
pickup ruined labour, died
accident

शुक्रवार देर शाम घर के बाहर सड़क किनारे बैठे मजदूर को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चालक व उसके पिता पर रंजिशन टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नशरत नगर निवासी आफताब कुरैशी (50) पुत्र शरीफ शुक्रवार देर शाम घर के बाहर सड़क किनारे बैठा था। इस बीच मोहल्ले का ही चालक वसीम पिता नसीम के साथ पिकअप लेकर वहां से गुजरा। तेज रफ्तार पिकअप आफताब को टक्कर मारते चली गई। दुर्घटना में आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन घायल आफताब को अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। आफताब की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि वह विवाहित था। उसके पांच बेटे और चार बेटियां हैं। भाई नसीर ने बताया कि आफताब का चार दिन पहले नसीम से किसी बात पर विवाद हो गया था। नसीम ने आफताब को जान से मारने की धमकी दी थी। रंजिश के कारण आरोपियों ने आफताब को टक्कर मार दी। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि पत्नी शबीना की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed