{"_id":"687bd963bbe2e57b7d067e5f","slug":"physically-exploited-sister-in-law-by-luring-her-with-marriage-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134557-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाभी को शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाभी को शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन
हरियावां। विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर देवर ने चार माह तक शारीरिक शोषण किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। न्यायालय के आदेश पर देवर समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। एक माह बाद उसकी सास और देवर मायके गए। यहां सास ने देवर से शादी करने के लिए प्रस्ताव रखा।
दोनों पक्षों की सहमति हो गई। आरोप है कि इसके बाद देवर चार माह तक उनका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते अप्रैल में जब महिला ने शादी के लिए कहा तो दोनों ने इन्कार कर दिया। शिकायत पुलिस से की, पर सुनवाई नहीं हुई। महिला ने न्यायालय में वाद दर्ज कराया।
विज्ञापन
सीओ अजीत चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार रात सास और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)