फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Photo of deceased with gun went viral

मृतका की बंदूक के साथ फोटो हुई वायरल

Sun, 25 Jul 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Photo of deceased with gun went viral
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बे मोहल्ला खत्ताजमाल खां में गुरुवार को गोली लगने से विवाहिता की मौत के मामले से जुड़ीं कुछ फोटो और व्हाट्सएप चैट पर शनिवार को वायरल हो गए। फोटो में मृतका एकनाली बंदूक के साथ नजर आ रही है, तो एक अन्य फोटो में पति पत्नी बंदूक के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते गुरुवार को शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खत्ताजमाल खां में राधिका (24) की गोली लगने से मौत हो गई थी। बीती 13 मई को ही राधिका की शादी खत्ता जमाल खां निवासी आकाश गुप्ता से हुई थी। घटना के बाद पति आकाश व ससुर राजेश गुप्ता ने पुलिस को बयान दिया था कि राधिका बंदूक के साथ सेल्फी ले रही थी और इसी दौरान गोली चलने से उसकी मौत हो गई। उधर दूसरी ओर गुरुवार देर रात मृतका के पिता माधौगंज कस्बे के अन्नपूर्णा नगर निवासी राजेश गुप्ता ने पति आकाश, ससुर राजेश, सास पूनम और देवर उमंग पर दहेज में दो लाख रुपये अतिरिक्त की मांग करने और मांग पूरी न होने पर राधिका की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को राधिका की बंदूक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके अलावा दो अलग अलग नंबरों से हुई व्हाट्सएप चैट भी वायरल हो गई। शाहाबाद कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताय कि घटना की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed