फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Petrol woman's life was consumed !

महिला की जान लील गया पेट्रोल!

Mon, 02 Mar 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 02 Mar 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Petrol woman's life was consumed !

बढ़े मूल्य पर पुराने स्टाक से कमाई करने पर उतरें

विज्ञापन
पेट्रोल पंप के संचालकों ने एंबुलेंस तक को पेट्रोल नहीं दिया। इससे मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच सका और रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। पेट्रोल पंप संचालकों की इस हरकत ने मानवता को तार तार कर दिया।

एबुंलेस  पेट्रोल के लिए इधर-उधर पंपों के चक्कर लगाती रही, पर समय से तेल न मिल सका। शहर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा थोक निवासी महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां से एक निजी एंबुलेंस से मरीज को लेकर लखनऊ ले जा रहे थे।

एंबुलेंस चालक मरीज को लेकर जब गाड़ी में पेट्रोल लेने शहर के पेेट्रोल पंप पर रात करीब सवा दस बजे पहुंचा, तो पेट्रोल संचालक ने पेेट्रोल न होने की बात कही। तब वह दूसरे पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो वहां भी मना कर दिया गया। इसके बाद व तीसरे, चौथे पेट्रोल पंप पर पहुंचा, पर किसी ने भी पेट्रोल नहीं दिया।

करीब एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा। सभी का तर्क था स्टाक खत्म हो गया, जबकि रात के 12 बजने के बाद पेट्रोल वितरण शुरू कर दिया गया। चक्कर लगाने के बाद एंबुलेंस को सरकुलर रोड़ पर एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल मिला। जिस पर वह मरीज को लेकर लखनऊ रवाना हुआ, पर देरी से ककोरी के पास मौत हो गई।

इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर पैतृक गांव जनपद लखीमपुर के हरगांव चले गए। शहर के पेट्रोल पंप संचालकों का पेट्रोल न होने का बहाना बनाकर पेट्रोल न देना कोई नहीं बात नहीं है। जब जब पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ने की सूचना मिलती है।

पंप संचालक सूचना पेट्रोल-डीजल न होने का बहाना बनाकर पेट्रोल देना बंद कर देते हैं, पर रात 12 बजे बढ़ी कीमतें लागू होते ही उनके पेट्रोल पंप फिर तेल उगलने लगते है। शनिवार की रात हुई यह घटना पेट्रोल संचालकों की उसी मानसिकता का प्रदर्शित करती है, जो मानवता को शर्मसार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed