फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Performed by lawyers in tehsil

वकीलों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Thu, 22 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 22 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Performed by lawyers in tehsil
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तहसील में वकीलों के दो गुटों ने बुधवार को एसडीएम और तहसीलदार पर तानाशाही का आरोप लगा नारेबाजी की। परिसर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया।

विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चोवरलाल वर्मा के गुट के वकीलों ने आपात कालीन बैठक में एसडीएम वंदना त्रिवेदी व तहसीलदार राजेश चौरसिया की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जब तक दोनों अधिकारी वकीलों के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं अपनाते सभी न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे गुट दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला व महामंत्री मनमोहन शुक्ला के नेतृत्व में वकीलों ने दोनों अधिकारियों के कार्य करने के तरीके पर रोष जताया। दोनों गुटों के वकीलों बैठक के बाद इकट्ठे होकर तहसील परिसर में जुुलूस निकाल एसडीएम व तहसीलदार विरोधी नारे लगाए। वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की एक प्रति तहसीलदार को भी सौंपी। इस मौके पर उमेश द्विवेदी, संजीव मिश्रा, देवेश बाजपेई, राजीव सिंह, राम बरन, दिनेश अस्थाना, विजय बाजपेई, विवेक मिश्रा, कमलेश यादव, संजय पांडेय, उदयराज सिंह, श्याम कुमार छावड़ा, सुनील राजपूत, नफीसुर्रहमान, रामसागर दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप गलत
सवायजपुर। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया वकीलों के लगाए गए आरोप गलत हैं। वह शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं के निराकरण में प्रयासरत हैं।

मुकदमों के निस्तारण की तेजी बनी विवाद की जड़
सवायजपुर। तहसील में उपजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी करीब एक माह पूर्व ही पहुंची हैं। जानकारों के अनुसार एसडीएम की तेज तर्रार कार्यशैली और तेजी से उनके द्वारा किए जा रहे मुकदमों का सुनवाई और निस्तारण विवाद की जड़ बताया जा रहा है। तहसील से जुड़े लोगों की मानें तो तेजी से हो रहे मुकदमों का निस्तारण ही मामले की जड़ है जिसका विरोध हो रहा है।


वकीलों की हड़ताल, एक गया जेल
सवायजपुर। एसडीएम और तहसीलदार पर तानाशाही का आरोप लगाकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने वाले वकीलों के रुख से पहले ही दिन वादकारी और आम लोग परेशान होने लगे हैं। बुधवार को शांतिभंग में हरपालपुर पुलिस की ओर से एसडीएम के समक्ष पेश किए दीपू निवासी हातापुर को जमानत न मिल पाने के कारण जेल जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed