फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People troubled by rising humidity and temperature

Hardoi News: उमस व तापमान बढ़ने से परेशान रहे लोग

Sat, 24 Jun 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
People troubled by rising humidity and temperature
हरदोई। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को पूरे दिन लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। लोगों का पसीना नहीं सूख सका। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन बारिश की संभावना बन रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। बादलों के बीच तेज धूप निकलने और पुरवा हवा चलने के करण लोग पूरे दिन चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। उमस के कारण पूरे दिन लोगों का पसीना नहीं सूखा। उमस के कारण कूलर भी जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन

वेेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 .5 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो गुरुवार से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह आर्द्रता 89 और शाम को 68 प्रतिशत रिकार्ड की गई । पूरे दिन आठ किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को भारी बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed