फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People shying away from railway travel, reservation cancellation

रेल यात्रियों की संख्या में गिरावट, कैंसिल हो रहे रिजर्वेशन

Wed, 18 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
People shying away from railway travel, reservation cancellation
हरदोई स्टेशन के अनारक्षित टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद रेलवे यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। पिछले दो दिन में यात्रियों की संख्या में एक हजार की गिरावट आई है। यही नहीं बड़ी संख्या में लोगों ने रिजर्वेशन निरस्त कराए हैं। प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ तक रिजर्वेशन कैंसल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जा चुका है। इसके कारण स्कूल से लेकर शापिंग मॉल तक बंद किए जाने का आदेश जारी हो चुका है। रेलवे पर भी इसका असर साफ नजर आने लगा है। लोग बेवजह सफर करने से कतरा रहे हैं, जिसके कारण पिछले कुछ दिन से यात्रियों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को जहां 10 हजार 170 लोगों ने हरदोई स्टेशन से यात्रा की थी। वहीं मंगलवार को ये संख्या नौ हजार रह गई है। यही नहीं स्कूल बंद होने के बाद छुट्टी पर जाने के लिए जहां मार्च के अंत में स्टेशन पर रिजर्वेशन के लिए लोगों की भीड़ लगती थी, वहीं इस बार रिजर्वेशन कराने वालों की संख्या में कमी आई है। अधिकारियों के मुताबिक औसतन प्रतिदिन पांच सौ रिजर्वेशन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed