{"_id":"ad1a1623875bf38584350fff918b4ca4","slug":"people-heard-the-anguish-felt-choupal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगा सुनीं लोगों की पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगा सुनीं लोगों की पीड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर एसडीएम की पहल पर गुरुवार को तहसील क्षेत्र
विज्ञापन
की ग्राम सभा रोशनपुर के मजरा सुमउआपुर में अफसरों ने चौपाल लगाकर ‘आपकी
सरकार आपके द्वार’ कार्ययोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर संबंधित विभागों
के अफसरोें ने आए 85 ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनमें 69 का मौके पर
जाकर निस्तारण कराया।
यह पहला मौका है जब किसी शिविर में 80 फीसदी समस्याओं का निस्तारण तत्काल हुआ है। एसडीएम स्वयं प्रधान को लेकर पीड़ितों के घर पहुंचे और समस्या हल की। कहा कि यह सिलसिला आगे भी चलेगा। एसडीएम अविनाश कुमार ने ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ का शुभारंभ हरपालपुर ब्लाक के रोशनपुर के मजरा सुमउआपुर से किया गया।
यहां स्थित जूनियर स्कूल में सुबह 10 बजे एसडीएम समेत अन्य अफसर पहुंचे। यहां आए पीड़ितों ने अपनी समस्या रखी, जिस पर एसडीएम ने कुछ को मौके पर और कुछ को टीम भेजकर तत्काल सुलझाया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डा. स्वामी दयाल ने 225 मरीजों को देखा और उन्हें दवा दी।
इसके अलावा आठ गर्भवती महिलाओं व 15 बच्चों के खसरे के टीके लगवाए गए। दर्ज 85 शिकायतों में 62 विकास विभाग व 10 राजस्व संबंधी व 13 पेंशन की शामिल हैं। एसडीएम व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार के साथ विकास संबंधी समस्याओं पर डोर टू डोर पहुंचे और मौके पर निस्तारण कराया।
इस दौरान उन्होंने एक नाली उखड़ी देखी तो उसे ठीक करवाने के निर्देश दिए। तीन विकलांगों को जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने प्रमाण पत्र दिए, वहीं राजस्व विभाग की टीम में शामिल तहसीलदार, राजस्व कर्मियों ने 10 शिकायतों पर मौके पर निपटाईं। पेंशन संबंधी 13 शिकायतें लंबित रही।
जिनको जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस संबंधी शिकायतें थाना इंचार्ज परशुराम कुशवाहा ने सुलझाई। एसडीएम ने गांव में तैनात सफाई कर्मी को तलब कर परीक्षण कराया तो एक कर्मी नशे में मिला। उसके खिलाफ वीडीओ हरपालपुर सुभाष चंद्र त्रिपाठी को कार्रवाई के निर्देश दिए।