{"_id":"678945245734f46be50cd70d","slug":"people-escaping-from-the-water-filled-potholes-on-the-road-in-ram-nagariya-dialogue-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125498-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: काम की अवधि न बढ़ने से शहर की जलनिकासी व्यवस्था फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: काम की अवधि न बढ़ने से शहर की जलनिकासी व्यवस्था फंसी
Thu, 16 Jan 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामनगरिया में सड़क पर हुए गड्ढों में भरे पानी से बचकर निकलते लोग।
- फोटो : रामनगरिया में सड़क पर हुए गड्ढों में भरे पानी से बचकर निकलते लोग।
फोटो-13- राम नगरिया में सड़क पर हुए गड्ढों में भरे पानी से बचकर निकलते लोग। संवाद
काम कराए जाने की समयावधि न बढ़ने से फंसी शहर की जलनिकासी व्यवस्था
- मार्च 2024 में शासन ने दी थी 1.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति
- 50.00 लाख रुपये दे भी दिए थे, लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के बाद से नहीं हो पाया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर में मोहल्ला ऊंचा थोक, रामनगरिया आदि में जलनिकासी के लिए नाला निर्माण काम काम शासन की ओर स्वीकृति के साथ समयसीमा में फंस गया है। नाला निर्माण के लिए शासन ने 15 मार्च 2024 को स्वीकृति दी थी।
16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना प्रभावी हो गई थी। काम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी हो पाती कि वित्तीय वर्ष समाप्त हो गया। तब से समयसीमा न बढ़ पाने से काम नहीं कराया जा सका है। जिससे लोगों को जलभराव और जिससे होने वाले आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में मोहल्ला ऊंचा थोक, रामनगरिया, लक्ष्मीपुरवा आदि मोहल्लों में जलनिकासी के लिए विशेष प्रयासों से शासन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,98,00,000 रुपये की स्वीकृति दी थी। इन रुपयों से मोहल्लों के पानी निकासी के लिए सरकुलर रोड तक और सरकुलर रोड पर नाला बनवाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
15 मार्च 2024 को जारी स्वीकृति और 50,00,000 रुपये से काम कराए जाने की प्रक्रिया में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना बाधक बन गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होते-होते वित्तीय वर्ष ही समाप्त हो गया। तब से रुपये खाता में पड़े हैं।
शासन की ओर से काम कराए जाने की समयसीमा बढ़ाई जानी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 भी समाप्त होने की ओर है, लेकिन अभी तक काम कराए जाने की समयसीमा नहीं बढ़ पाई है। जिससे काम नहीं हो पाया है। नाला निर्माण न होने से मोहल्ला में मार्गों पर भी पानी भरा रहता है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों के साथ ही नगरीय निकाय की डामरीकृत सड़क भी खराब हो रही है।
-- -- -- -
लोगों की दिक्कतें और नाला निर्माण के लिए मिले रुपये संज्ञान में हैं। इस काम को कराए जाने के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को स्वीकृति और रुपये मिलने की जानकारी देते हुए काम कराने के लिए समयसीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। अभी तक शासन से कोई जवाब नहीं आया है।
मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी