फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People asked for relief from corona by touching Quran in Hardoi

हरदोई: तिलावतों की गूंज में नूरानी हुआ माहौल, कुरान के जरिए रब को राजी करने में लगे लोग

Thu, 30 Apr 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
People asked for relief from corona by touching Quran in Hardoi
हरदोई के पिहानी में रमजान के पहले अशरे में इबादतों की धूम है। लॉकडाउन के बीच रोजेदार घर-घर रोजा, नमाज और तिलावत-ए-कुरान के जरिए अपने रब को राजी करने में लगे हुए हैं। पहले अशरे का आधा हिस्सा बीत जाने के बाद जकात और सदकात की अदायगी का दौर भी जोर शोर से जारी है।
विज्ञापन

रमजान को दस-दस दिन के तीन अशरों (हिस्सों) में बांटा गया है। प्रत्येक अशरा अपने आप में एक अलग विशेषता लिए हुए है। ईदगाह के इमाम मौलाना उसमान गनी मजहिरी कहते हैं कि रमजान का पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा व अंतिम अशरा जहन्नुम से आजादी का है। पहला अशरा जारी है, इसमें खुदा की इबादत कर उसकी खास रहमतों के नुजूल की दुआएं मांगी जाएं। अल्लाह फरमाता है कि रोजा मेरे लिए है, और मैं ही इसका बदला दूंगा। अल्लाह ने रोजेदार के लिए दो बड़ी खुशियां अता की हैं। एक तब जब वह इफ्तार करता है और दूसरी तब हासिल होगी जब वह अपने रब से रूबरू होगा।
विज्ञापन

इस माह-ए-मुबारक का मकसद संपन्न लोगों को गरीबों की भूख का एहसास दिलाना और उनके दिलों में गरीबों से हमदर्दी का जज्बा पैदा करना है इसलिए इबादतों के साथ ही अपने आस-पास के गरीब जरूरतमंदों का ख्याल रखें। वो बेहतर मुसलमान नहीं हो सकता जिसके साहिब-ए-हैसियत होने के बावजूद उसका पड़ोसी भूखा सो जाए। मौलाना ने आह्वान किया कि लॉकडाउन के दौरान जो बेहद जरूरतमंद लोग बस्ती में हों रमजान की इबादतों के साथ उन्हें तलाश कर उनकी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed