{"_id":"6888ffce5ced6ea882069a5d","slug":"pedestrian-killed-in-vehicle-collision-hardoi-news-c-213-1-hra1006-135056-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पैदल जा रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पैदल जा रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत
Tue, 29 Jul 2025 10:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बेहंदर। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास ही सोमवार रात पैदल जा रहे किसान को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के हरदलमऊ निवासी बेचाई (50) खेती बाड़ी करते थे। उनका खेत गांव से कुछ दूरी पर है। सोमवार रात 10 बजे आवारा जानवरों से फसल की रखवाली करने लिए वह खेत की ओर जा रहे थे। इस दौरान संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गांव के पास ही उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पर गश्त कर रही पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी रामकली, दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।