फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Payment was taken without installing interlocking, former head and panchayat secretary of Saraiyan guilty

Hardoi News: इंटरलॉकिंग लगवाए बिना ही निकाला भुगतान, सरैयां के पूर्व प्रधान और पंचायत सचिव दोषी

Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
Payment was taken without installing interlocking, former head and panchayat secretary of Saraiyan guilty
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में इंटरलॉकिंग लगवाए बिना ही भुगतान निकालने के मामले में सुरसा की ग्राम पंचायत सरैयां के पूर्व प्रधान और पंचायत सचिव दोषी पाए गए हैं। पंचायत भवन निर्माण में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी ने शासकीय राशि की वसूली से पहले पंचायतीराज अधिनियम के तहत अंतिम जांच के लिए समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

सरैयां में वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के कार्यों और भुगतान की जांच वर्तमान प्रधान मृदुभावनी की शिकायत पर कराई गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गड़बड़ी की पुष्टि पर पूर्व प्रधान सर्वेंद्र कुमार गुप्ता और पंचायत सचिवों को नोटिस जारी की। आख्या में कहा गया कि वर्ष 2018-19 में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में इंटरलॉकिंग लगी दिखाकर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर 2,81,150 रुपये का भुगतान निकाला गया है।
विज्ञापन

आख्या में कहा गया कि पंचायत भवन के लिए राज्य वित्त आयोग से 2,27,000 रुपये और मनरेगा मद से 19,45,000 रुपये की स्वीकृति में से 14,20,000 रुपये खर्च किए गए हैं। इससे बैठक कक्ष, छह कार्यालय कक्ष और बरामद आदि बनवाया गया था। फर्श-प्लास्टर और खिड़कियों के पल्लों पर रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। फर्जी मस्टर रोल से जगदीश, रामाधार, वीर, लालू, बैजनाथ और रमेश के नाम पर बिना काम किए ही भुगतान निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दो समिति करेगी अंतिम जांच
डीएम एमपी सिंह ने सरैया गांव में कराए गए काम और भुगतान की अंतिम जांच के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी और लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को नामित किया है। बताया कि अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद दुरुपयोग किए गए शासकीय रुपयों की संबंधित से वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed