फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Paving the way for construction of buildings for 11 hospitals

Hardoi News: 11 चिकित्सालयों के भवन निर्माण का रास्ता साफ

Mon, 12 Feb 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 12 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for construction of buildings for 11 hospitals
हरदोई। जर्जर और किराए के भवनों में चल रहे 11 राजकीय, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सालयों को अपने भवन मिल सकेंगे। प्रशासन ने इन चिकित्सालयों के निर्माण के लिए सरकारी भूमि का पुनर्ग्रहण किया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जमीन प्राप्त करा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों तक अंग्रेजी दवाओं की पहुंच के साथ ही आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा के लिए सरकार ने गांवों में भी इन चिकित्सा पद्धातियों के चिकित्सालयों का संचालन कराया है। यहां पर संचालित चिकित्सालयों में से ग्रामीण क्षेत्र के 11 चिकित्सालय ऐसे हैं, जिनके भवन या तो जर्जर हो गए हैं या फिर किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की ओर से इसके लिए जमीन की मांग पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने संबंधित तहसील के एसडीएम के माध्यम से ग्राम समाज की भूमि का शासन के पक्ष में पुनर्ग्रहण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिलग्राम क्षेत्र के आलापुर व बेरिया नजीरपुर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय, संडीला के राजकीय यूनानी चिकित्सालय कासिमपुर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय असही आजमपुर व मझिगवां, आयुर्वेदिक चिकित्सालय हर्रैया, गोंडवा व मोहम्मदपुर और बेरुआ, सदर तहसील के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय इटौली, सवाजयपुर के बाबरपुर के लिए जमीन दी गई है।
सदर तहसील के गड़ेउरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए भी जमीन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed