{"_id":"65493f3e952cf0b95c0e4c34","slug":"patient-died-dead-body-remained-in-green-zone-for-an-hour-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6217-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मरीज की हो गई मौत, एक घंटे तक ग्रीन जोन में पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मरीज की हो गई मौत, एक घंटे तक ग्रीन जोन में पड़ा रहा शव
विज्ञापन
हरदोई। संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजे गए मरीज की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। मरीज के साथ कोई परिचित नहीं था, तो उसका शव वार्ड से उठाकर ग्रीन जोन में पड़े बेड पर डाल दिया गया। लगभग एक घंटे तक शव यहीं पड़ा रहा। बाद में जानकारी होने पर जिम्मेदारों ने शव को मोर्चरी में भिजवाया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी ललित पांडेय (54) को रविवार दोपहर 12:20 बजे मेडिकल काॅलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल के आर्थेापेडिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। संडीला कोतवाली के होमगार्ड परमाईलाल ने सीएचसी प्रशासन की सूचना पर उसे भर्ती कराया था। सोमवार को दिन में लगभग 11:30 बजे ललित की मौत हो गई। इसके बाद उसका शव अस्पताल कर्मियों ने वार्ड से उठाकर ग्रीन जोन में पड़े बेड पर डाल दिया। तकरीबन एक घंटे तक वह शव यहीं पड़ा रहा। जानकारी पर जिम्मेदारों ने शव को वहां से उठवाकर मोर्चरी में रखवाया।
ललित पांडेय के परिवार के ही जगदीशपुर के कोटेदार गुड्डू पांडेय ने बताया कि ललित लगभग 20 वर्ष पहले गांव से चले गए थे। इनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जो अपने मिश्रिख के चंद्रावल गांव स्थित ननिहाल में रहने लगे थे। ललित के एक भाई संडीला कस्बे के इमलियाबाग गढ़ी में रहते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। वह कहां से आ रहे थे और कैसे चोटिल हुए, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।