फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pathakaa

बिना लाइसेंस न बेंचें आतिशबाजी, खुले स्थानों पर लगेंगी दुकानें

Thu, 05 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
pathakaa
जनपद के अलग-अलग थानों पर गुरुवार को अधिकारियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। अधिकारियों ने लोगों से त्योहार पर शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

सांडी थाना परिसर में सीओ विशाल यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ ने कहा कि कोई भी बिना लाइसेंस के पटाखे की बिक्री नहीं करेगा। पटाखे की दुकानें आबादी के बाहर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

यहां दिनेश चंद्र गुप्त, राजेश चंद्र पाठक, जब्बर खां, पुनीत वाजपेयी, एसओ अनिल कुमार सक्सेना, भोला अवस्थी व इशरत अली आदि मौजूद रहे।
कछौना थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को सीओ उमाशंकर सिंह ने संबोधित किया। कहा कि आतिशबाजी की दुकानें भी निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाएंगी।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर है, अगर कोई माहौल खराब करे तो पुलिस से शिकायत करें। बैठक में चौकी इंचार्ज राजकुमार तिवारी, प्रधान गुड्डू सिंह, देवीशंकर शुक्ला, उस्मान, अमजद व गोल्डी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली में आयोजित बैठक को एसडीएम कपिल देव यादव ने संबोधित किया। कहा कि दिवाली पर आतिशबाजी की दुकानें कस्बे के बाहर एक निश्चित व खुले स्थान पर लगाई जाएंगी। साथ ही एसडीएम ने किसानों से खेत में पराली न जलाने की अपील की।
सीओ विशाल यादव ने कहा कि आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने भी आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। इस मौके पर सभासद मुकेश पाठक, सईद अहमद, राजीव दीक्षित व कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बघौली थाने में सीओ उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आतिशबाजी की दुकानों को लेकर सीओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं। अगर कहीं कोई माहौल खराब करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed