{"_id":"64aef5fa6f313046160c6394","slug":"passengers-upset-due-to-cancellation-and-late-running-of-trains-hardoi-news-c-213-1-hra1002-551-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से चलने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से चलने से यात्री परेशान
विज्ञापन
हरदोई। बारिश के कारण कई प्रदेशों में बाढ़ के हालत बन गए हैं। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। स्थानीय स्टेशन पर आने वाले जहां पांच जाेड़ी ट्रेनें निरस्त चल रही हैं, वहीं कई घंटों विलंब से आ रही हैं। इससे यात्री परेशान हैं। यात्रियों को दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
स्थानीय स्टेशन से प्रतिदिन 36 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। लखनऊ-मुरादाबाद मुख्य रेल मार्ग होने के कारण स्थानीय स्टेशन से कई प्रांतों के लिए ट्रेन उपलब्ध रहती है। बारिश के कारण कई प्रांत बाढ़ की चपेट में हैं। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा रहा है। रेलवे की ओर से पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनें 12231 व 32 को भी निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 15012 और 15910 का रूट परिवर्तन कर दिया गया है।
इसके अलावा कई ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया जाता है। जो ट्रेनें आ भी रही हैं। वे कई-कई घंटा विलंब से स्थानीय स्टेशन पर पहुंच रही हैं। कानपुर से जम्मू जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से पांच घंट विलंब से आई। हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची। इसी प्रकार अधिकतर ट्रेन एक से दो घंटे विलंब से आ रही है। रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेनों के निरस्त होने और विलंब से चलने के कारण यात्रियों की संख्या कम हो रही है। कई यात्री ऑनलाइन आरक्षित टिकट निरस्त करा रहे हैं।