{"_id":"651710a16a13f7479004b569","slug":"passengers-got-the-gift-of-air-conditioned-waiting-room-hardoi-news-c-213-1-hra1002-4333-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यात्रियों को मिली वातानुकूलित प्रतीक्षालय की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यात्रियों को मिली वातानुकूलित प्रतीक्षालय की सौगात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वातानुकूलित प्रतीक्षालय की सौगात रेलवे की ओर से दी गई। यात्री प्रतीक्षालय में न्यूनतम शुल्क अदा कर प्रतीक्षालय का प्रयोग कर सकता है। इससे स्थानीय स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पूछताछ काउंटर के पास वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाया गया है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने प्रतीक्षालय का फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक्षालय के बन जाने से स्थानीय स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को राहत रहेगी और यह यात्रियों के लिए सुरक्षित भी है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है। उसी कड़ी में प्रतीक्षालय यात्रियों के लिए शुरू किया गया है। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा, सीएमआई अंबुज मिश्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मनीराम, ठेकेदार बबलू शर्मा सहित कई रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंसेट
प्रतिघंटा की दर से देना हो शुल्क
वातानुकूलित प्रतीक्षालय का प्रयोग करने के लिए यात्रियों को प्रतिघंटा की दर से शुल्क अदा करना होगा। वयस्क को 30 रुपये प्रति घंटा और बच्चों को 20 रुपये प्रतिघंटा की दर से शुल्क अदा करना होगा।
यह है सुविधाएं
वातानुकूलित प्रतीक्षालय में बैठने के सोफा, कैंटिंग, एलईडी,वाईफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था है।