फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passengers are upset as reservations are not available even in festival special trains.

Hardoi News: त्योहार विशेष ट्रेनों में भी नहीं मिल रहा आरक्षण, यात्री परेशान

Sun, 28 Sep 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Passengers are upset as reservations are not available even in festival special trains.
हरदोई। दिवाली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने भले ही विशेष ट्रेनों का संचालन किया हो लेकिन स्थिति यह है कि विशेष ट्रेनों में भी त्योहार के नजदीक तिथियों में आरक्षण फुल हो चुके हैं। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, इन विशेष ट्रेनों में तत्काल आरक्षण की सुविधा भी नहीं होती है।
विज्ञापन

त्योहार पर भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। विशेष ट्रेनों का संचालन तो इसी उद्देश्य से किया गया है कि रूटीन ट्रेनों में आरक्षण काफी पहले ही फुल हो गए थे और अब तो नो-रूम भी हो गया है। रेलवे की विशेष ट्रेनों में से हरदोई में अभी तक सिर्फ दो जोड़ा ट्रेनों का ठहराव मिला है। वहीं, दो जोड़ी अन्य ट्रेनें के भी जल्द ही ठहरने की उम्मीद है। विशेष ट्रेनें भले ही यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए चलाई गई हैं लेकिन अब इन ट्रेनों में भी आरक्षण फुल होने की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से पटना के बीच ट्रेन 04504-03 और नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच 04022-21 ट्रेन चल रही है। इन दोनों ट्रेनों में त्योहार के पास की तिथियों में आरक्षण फुल हो गए हैं और लंबी प्रतीक्षा सूची दिख रही है। वहीं विशेष ट्रेनों में तो तत्काल की सुविधा भी न होने से यात्रियों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि जिले में दो अतिरिक्त विशेष ट्रेन को रोकने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed