{"_id":"69af189063eabde86d09f8a7","slug":"passengers-appeared-worried-for-buses-on-the-kanpur-route-hardoi-news-c-213-sknp1042-146101-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कानपुर रूट की बसों के लिए परेशान दिखाई दिए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कानपुर रूट की बसों के लिए परेशान दिखाई दिए यात्री
विज्ञापन
फोटो- 20- रोडवेज बस स्टेशन पर बसों के इंतजार पर बैठे यात्री। संवाद
कानपुर रूट की बसों के लिए परेशान दिखाई दिए यात्री
- भीड़ बढ़ने के कारण बस में सीट पाने की दिखी जद्दोजहद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रंग पर्व होली की छुट्टियां समाप्त होने के बाद सोमवार को हरदोई के रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यस्थलों को लौटने वाले लोगों को बसों और ट्रेनों में सीट पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
रोडवेज बस स्टेशन पर कानपुर रूट की बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बरेली, फर्रुखाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। रोजाना 205 बसों का संचालन होता है, जिनमें 40 दिल्ली रूट पर हैं। होली के लिए 30 अतिरिक्त बसें और कानपुर, लखनऊ जैसे रूटों पर अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए थे। इसके बावजूद यात्रियों की बढ़ती भीड़ से परेशानी हुई। बसों में बैठने की जगह नहीं मिल रही थी, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी हुई। स्टेशन प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि कर्मचारियों ने यात्रियों को स्थान दिलवाया।
ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ी मुसीबत
बसें न मिलने पर यात्रियों ने रेलवे स्टेशन का रुख किया, पर वहां भी राहत नहीं मिली। लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। जनरल कोच में खड़े होने तक की जगह नहीं थी, जिससे यात्रियों को यात्रा टालनी पड़ी। रविवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे, सियालदह एक्सप्रेस 40 मिनट और अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। पंजाब मेल भी पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।