{"_id":"62b8a0dd4e218162f9306ecc","slug":"party-got-stronger-in-assembly-elections-and-need-to-work-hard-sp-district-president-hardoi-news-knp704459839","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत हुई और मेहनत करने की जरूरत- सपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत हुई और मेहनत करने की जरूरत- सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
फोटो-22- सपा कार्यालय में बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नगर पालिका परिसर स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को मजबूत व आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी पूर्व प्रत्याशी व पदाधिकारी जनता के बीच रहकर कार्य करें। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत हुई है। हमारी विधानसभा सीटें ढाई गुना हो गई हैं। हमें करीब एक करोड़ 10 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इसलिए जनता से संवाद जरूरी है।
कहा कि नेता कार्यकर्त्ता नगरपालिका चुनाव के लिए अभी से तैयारी करें। चुनाव में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे। कहा कि तीन मासिक बैठक में लगातार अनुपस्थित पदाधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा, संतोषजनक या जवाब न देने पर पदाधिकारियों को पदमुक्त कर अन्य कार्यकर्त्ता को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा बीजेपी सरकार की नीतियों से किसान व नौजवानों में निराशा है। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, रईस अंसारी चेयरमैन संडीला, जिला उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, रहमत अली मोनू, धर्मवीर यादव, अमित सिंह मीतू, सतेंद्र कुमार पानू, अमित बाजपेई, जितेंद्र वाल्मीकि पचनू, आदर्श दीपक मिश्रा, हरिनाम यादव, फैजान अहमद फैजी समेत अन्य रहे।