{"_id":"5ed143348ebc3e08ed247234","slug":"pani-ke-vivaad-me-pathraao-hardoi-news-knp562708419","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने को लेकर दो पक्षों में पथराव, बलवा की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरने को लेकर दो पक्षों में पथराव, बलवा की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। गुरुवार देर शाम पाली कस्बे के मोहल्ला बाजार में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। जिसमें सात लोग घायल ो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहाबाद के सीओ उमाशंकर ने घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पाली कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी सुधीर गुप्ता का 10 वर्षीय पुत्र हर्ष गुरुवार की शाम घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर नहा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ताज मोहम्मद के पुत्र आजम ने उससे बाद में नहाने की बात कह पानी भरने की कोशिश की। इस पर हर्ष और आजम के बीच मामूली विवाद हो गया। विवाद होते देख सुधीर ने दोनों को अलग कर दिया और अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ताज मोहम्मद ने अपने भाइयों चांद मोहम्मद, एहसान, बादशाह व साथी मुशीर के साथ मिलकर लाठी-डंडों और सरिया लेकर उसके घर पर हमला बोल दिया। घटना में सुधीर, उनकी पत्नी सुमन, पुत्र मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने, बलवा करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष से ताज मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुधीर गुप्ता ने अपने पुत्रों रोहित, मोहित, टुर्रा के साथ मिलकर लाठी-डंडों और सरिया से उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि घटना में ताज मोहम्मद, उसकी पत्नी शाजिनी, पुत्र सरताज और भतीजा अमन घायल हो गया।