फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat secretaries will be charged for irregularities found in the audit, details are being collected.

Hardoi News: ऑडिट में मिली गड़बड़ी की पंचायत सचिवों से होगी वसूली, जुटाया जा रहा विवरण

Tue, 12 May 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretaries will be charged for irregularities found in the audit, details are being collected.
हरदोई। गांवों में काम, खरीदारी और भुगतान में मिली गड़बड़ी की ऑडिट आपत्तियों का निराकरण न कराने वाले पंचायत सचिवों से वसूली होगी। विधानसभा की पंचायतीराज समिति के कार्रवाई और वसूली के आदेश के बाद पंचायतीराज विभाग ने तत्कालीन पंचायत सचिवों का विवरण जुटाना शुरू किया है।
विज्ञापन

गांवों में कराए गए कार्यों, खरीदारी के लिए किए गए भुगतान के साक्ष्य न दे पाने पर जिला लेखा परीक्षा विभाग ने ऑडिट के दौरान मिली गड़बड़ी की रिपोर्ट पंचायतीराज विभाग को दी थी। साथ ही ऑडिट आपत्तियों के निराकरण के लिए समयसीमा भी दी गई। पंचायत के जिम्मेदारों ने न तो अभिलेख, बिल-वाउचर आदि दिए और न ही ऑडिट आपत्तियों का निराकरण कराया। साल 2010-11 से साल 2023-24 तक करीब 200 से अधिक ऑडिट आपत्तियां लंबित हैं। इन लंबित ऑडिट आपत्तियों पर विधानसभा की पंचायतीराज समिति ने समीक्षा के बाद वसूली और संबंधित दोषी पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायतीराज समिति के आदेश के बाद से लंबित ऑडिट आपत्तियों से संबंधित ग्राम पंचायतों का वर्षवार विवरण तैयार किए जाने के साथ ही गड़बड़ी के वर्ष में प्रधान और तैनात रहे पंचायत सचिवों का विवरण जुटाया जा रहा है। पंचायत सचिवों का स्थानांतरण जनपद के अंदर ब्लॉकों और कई पंचायत सचिवों का तबादला गैर जनपद भी हो चुका है। ऐसे में तत्कालीन प्रधानों को गड़बड़ी के रुपये के 50 प्रतिशत रुपये जमा किए जाने का नोटिस दिया जा रहा है। वहीं तत्कालीन पंचायत सचिवों से वसूली की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ऑडिट आपत्तियों का निराकरण न कराने वाले प्रधान और पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी। पंचायतीराज समिति के आदेश के बाद गड़बड़ी के वर्ष में प्रधान और पंचायत सचिव का विवरण तैयार कराया जा रहा है। ताकि इन लोगों से गड़बड़ी के रुपयों की वसूली कराई जा सके। जल्द ही वसूली की प्रक्रिया शुरू कराते हुए कार्रवाई भी की जाएगी। -विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed