फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat representatives will sound right

पंचायत प्रतिनिधियों के हक की आवाज उठाएंगे

Thu, 05 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 05 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives will sound right

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सम्मेलन के आयोजक मुकेश अग्रवाल ने कहा कि शहर के राजकीय इंटर कालेज में 8 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत राज सम्मेलन में 40 हजार लोग शिरकत करेगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने आ रहे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करने आ रहे प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव, प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल को पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा ताकि पंचायत प्रतिनिधि बिना किसी रुकावट के अपने क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास करा सकें।
विज्ञापन


जिला पंचायत परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में पिछले 14 वर्षाें में जिला पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों का कार्यवृत्त संबंधी स्मारिका का विमोचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और इसके लिए जिले के सभी 19 ब्लाकों का दौरा कर उन्होंने सभी ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों, प्रधान आदि पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है। इसके साथ ही जिले की सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सभासदों को भी आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत बनाए गए नियमों में बदलाव कर पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार एवं सीमा क्षेत्र का विस्तार किए जाने की आवश्कता है ताकि पंचायत प्रतिनिधि निर्बाध रूप से क्षेत्र में विकास कार्य करा सकें। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को जिले की राजनीति के पुरोधा रहे स्व. बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल का जन्मदिन है और इसी दिन यह सम्मेलन हो रहा है।


सम्मेलन पंचायती राज क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला तथा सपा नगर अध्यक्ष वसीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि इस ओर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed