फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Panchayat representative keyboard run

अब पंचायत प्रतिनिधि चलाएंगे की-बोर्ड

Mon, 19 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 19 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representative keyboard run

गांव की माटी से जुड़े पंचायत प्रतिनिधि भी अब

विज्ञापन
की-बोर्ड पर अंगुलियां दौड़ाते नजर आएंगे। ग्राम पंचायतों में प्रतिनिधियों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान दिलाने की योजना बनाई जा रही है। राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना से ई-पंचायत से जुड़ी ग्राम पंचायतों के प्र्रतिनिधियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही कार्मिकों को भी कंप्यूटर में पारंगत किया जाएगा। निदेशालय ने कंप्यूटर प्रशिक्षण को लेकर जिला स्तर से पंचायत प्रतिनिधि व कार्मिकों का विवरण मांगा है। योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिकता की दौड़ में शामिल किया जा रहा है।

योजना से ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर लगाकर ई-पंचायत बनाया जा रहा, ताकि गांव के लोग भी देश दुनिया से बस एक क्लिक की दूरी पर रह सकें। वहीं अब योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाने की ओर कदम बढ़ाया गया।

पंचायत राज विभाग ने राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना से बनने वाली ई-पंचायतों में वहां के जनप्रतिनिधियों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान दिलाने को प्रशिक्षण दिलाएगा। पंचायत राज निदेशक ने जिले को कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पंचायत प्रतिनिधियों का विवरण मांगा है। निदेशक ने कंप्यूटर में रुचि, 45 वर्ष आयु तथा अधिकतम 12 वीं योग्यता होने पर ही प्रशिक्षण को ब्योरा देने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त पंचायत कार्मिकों को भी कंप्यूटर में पारंगत करने को उनका विवरण मांगा है। निदेशक ने जिला स्तर से सभी पंचायत कार्मिकों व प्रतिनिधियों का एक सप्ताह में विवरण मांगा है। उधर, योजना को अमलीजामा पहनाने को भारत दूर संचार निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दीं।

बीएसएनएल ने गांवों में हाई स्पीड इंटरनेट शुरू करने को आप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क बिछाने का काम शुरू कर दिया। जिले में 67 ग्राम पंचायतों सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी बीएसएनएल द्वारा ओएफसी बिछायी जा रही है। उधर, योजना के अंतर्गत 67 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।

जिनमें कंप्यूटर लगा ई-पंचायत बनाया जाएगा। ऐसे में अब इन्हीं ई-पंचायतों के प्रतिनिधियों व कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें कोथावां की छह, कछौना की सात, माधौगंज की चार, बिलग्राम की तीन, पिहानी की तीन, हरियावां की चार, हरपालपुर की छह, भरावन की छह, संडीला की तीन, सांडी की दो, सुरसा की तीन, अहिरोरी की पांच, टड़ियावां की पांच, टोडरपुर की चार और बावन की छह ग्राम पंचायतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed