{"_id":"64b98d0268eb0be25e0691c4","slug":"panchayat-buildings-biometric-attendance-machine-sweeper-took-home-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-933-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंचायत भवन की बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन सफाई कर्मी ले गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंचायत भवन की बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन सफाई कर्मी ले गया घर
विज्ञापन
सवायजपुर। पंचायत भवनों के निर्माण और इन्हें आधुनिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर धन खर्च किया गया। कर्मचारी समय से पंचायत भवन पहुंचे इसलिए डीएम के निर्देश पर बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन भी लगाई गई। हद तो यह कि पंचायत भवन की बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन सफाई कर्मी अपने घर उठा ले गया। गुरुवार को हाजिरी लगाने पहुुंचे पंचायत सचिव हकीकत देखकर दंग रह गए। पूरे मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी को दी गई है।
भरखनी विकास खंड की ग्राम पंचायत बिनायका मेहदियारपुर में पंचायत भवन बना है। कर्मचारियों की हाजिरी के लिए यहां बायोमीट्रिक मशीन भी लगाई गई थी। हाल ही में हुए तबादलों के बाद गुरुवार को ग्राम सचिव धीरेंद्र पांडेय पंचायत भवन पहुंचे और बायोमीट्रिक मशीन हाजिरी लगाने के लिए मांगी, लेकिन मशीन वहां मिली नहीं। पूछताछ में पंचायत मित्र अतुल ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन सफाईकर्मियों के घर पर है। सचिव ने सफाईकर्मी जगदीश, राम सागर, मदनपाल को बुलाया तो पता चला कि राम सागर के हरदोई स्थित मकान में बायोमीट्रिक मशीन रखी है।
सचिव ने इसकी पूरी जानकारी खंड विकास अधिकारी अशोक दुबे को दी। बीडीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत सहायक और पंचायत मित्र की भी नहीं लग पा रही हाजिरी
पंचायत भवन की बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन सफाईकर्मी के हरदोई स्थित मकान पर रखे होने से पंचायत सहायक और पंचायत मित्र भी परेशान हैं। पंचायत मित्र अतुल और पंचायत सहायक रुचि देवी की हाजिरी भी मशीन न होने के कारण नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सफाई कर्मी 15 दिन में एक बार गांव आता है।