{"_id":"6553ad1b8e2034f0e308ff43","slug":"page-3-thieves-broke-four-shelves-of-a-locked-house-and-took-away-cash-and-jewelery-worth-rs-5-lakh-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6484-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पेज - 3 बंद मकान की चार अलमारियां तोड़ पांच लाख की नकदी-जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पेज - 3 बंद मकान की चार अलमारियां तोड़ पांच लाख की नकदी-जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला होली कला में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। मकान में रखी चार अलमारियों के ताले तोड़कर पांच लाख रुपये की नकदी-जेवर उठा ले गए।
होलीकला निवासी विजय सिंह लखनऊ में परिवार समेत रहते हैं। होलीकला स्थित मकान में उनकी मां चांदनी सिंह अकेली रहती हैं। दिवाली पर वह भी लखनऊ चली गई थीं। मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला पड़ा था।
सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घर के अंदर घुसे चोरों ने चार अलमारियों को तोड़ दिया। उसमें से 16 ग्राम सोने का एक हार, 25 ग्राम सोने की दो चेन, 25 ग्राम का मंगलसूत्र, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी बड़े कुंडल, सोने की दो अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने के दो जोड़ी टॉप्स और 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह दरवाजा खुला देखकर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी विजय सिंह को दी। विजय सिंह ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।