फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Paddy picking up after DM's strictness

डीएम की सख्ती के बाद धान के उठान ने पकड़ी तेजी

Thu, 26 Nov 2020 09:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Paddy picking up after DM's strictness
क्रय केंद्रों से खरीदे गए धान का उठान काफी धीमी गति से हो रहा है। इससे क्रय केंद्रों पर धान के चट्टे लग गए हैं। केंद्रों पर जगह के अभाव में खरीद प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने इस पर नाराजगी जताई। साथ ही उठान कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने एडीएम समेत सभी एसडीएम को धान के उठान पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार की शाम तक निर्धारित लक्ष्य 13 लाख 50 हजार क्विंटल के सापेक्ष विपणन विभाग व सात एजेंसियों के कुल 91 क्रय केंद्रों पर नौ लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपणन विभाग के आंकड़ों के मुुताबिक खरीदे गए धान में से आठ लाख क्विंटल धान राइस मिलर्स को दे दिए गए हैं। जबकि एक लाख क्विंटल से अधिक धान क्रय केंद्रों पर भंडारित है।
पिछले कई दिनों से क्रय केंद्रों पर क्षमता से अधिक धान भंडारित होने व जगह के अभाव में खरीद प्रभावित होने की शिकायत मिल रही हैं। बुधवार को शाहाबाद में किसानों ने इसको लेकर हंगामा भी काटा। पूरे मामले में डीएम अविनाश कुमार ने उठान की खराब गति पर नाराजगी जताई है।
डीएम ने कहा कि केंद्रों पर जिस गति से खरीद हो रही है, उसी गति से उठान सुनिश्चित कराया जाए। केंद्र पर एक या दो दिन से अधिक समय तक धान भंडारित न रखा जाए। कहा कि अगर कहीं भी उठान न होने की जानकारी मिली तो संबंधित एजेंसी व केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने एडीएम संजय कुमार व सभी एसडीएम को प्रतिदिन उठान की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इधर, डीएम के निर्देश के बाद गुरुवार से ही क्रय केंद्रों से युद्ध स्तर से धान का उठान शुरू करा दिया गया है। गुरुवार को पूरे दिन क्रय केंद्रों से उठान जारी रहा।
डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर बुधवार की शाम एडीएम संजय कुमार सिंह व डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने कलक्ट्रेट में राइस मिलर्स के साथ बैठक की। साथ ही उठान में आ रही परेशानी के बारे में चर्चा की। एडीएम ने कहा कि केंद्रों पर खरीद की रफ्तार बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
सभी केंद्रों पर खरीदे गए धान को भंडारित करने के लिए सीमित स्थान हैं। इसलिए नियमित उठान करा धान को मिलों में भेजा जाना आवश्यक है। मिल संचालक इसमें सहयोग करें और मिलों में धान का उतार कराएं। बैठक में मिलर्स ने उठान में सहयोग का आश्वासन दिया।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने पिहानी में खोले गए मक्का क्रय केंद्र को हरदोई मंडी स्थानांतरित किए जाने का आदेश जारी किया है। बताया कि पिहानी क्षेत्र में स्थित केंद्र पर आने वाले किसानों की संख्या कम थी, केंद्र अपेक्षित रफ्तार से खरीद नहीं हो पा रही थी। इसके चलते केंद्र को हरदोई मंडी स्थानांतरित कर दिया गया है।

फोटो-30- डीएम अविनाश कुमार। संवाद
जनपद में खरीद निर्बाध रूप से चल रही है। धान के उठान और सीएमआर संप्रादन की नियमित समीक्षा की जा रही है। व्यवस्था के सुचारु रूप से संचालन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
अविनाश कुमार, डीएम, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed