{"_id":"6a29a5978edb6217080bcdae","slug":"pacs-center-opens-in-gaju-after-29-years-farmers-hopeful-for-relief-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151253-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गाजू में 29 साल बाद खुला बी-पैक्स केंद्र, किसानों को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गाजू में 29 साल बाद खुला बी-पैक्स केंद्र, किसानों को राहत की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो 35 : बी-पैक्स पर यूरिया लेकर जाते किसान व मौजूद अधिकारी। स्रोत : विभाग
हरदोई। कछौना के गाजू में 29 साल बाद सहकारिता विभाग का बी-पैक्स केंद्र का संचालन शुरू हो गया। इससे किसानेां को राहत की उम्मीद है। केंद्र से किसानों को इफको की यूरिया उपलब्ध कराई गई।
केंद्र का शुभारंभ सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त अभय नारायण सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किसान अनिल मिश्र के साथ किया। झरियाई निवासी किसान सुंदरलाल को केंद्र की पहली खाद की बोरी सौंपी गई। साल 1997 के बाद पहली बार यहां सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध होना शुरू हुई है। केंद्र के खुलने से क्षेत्रीय किसानों को खाद और कृषि संबंधी अन्य जरूरतों के पूरा होने की उम्मीद है। किसान संत कुमार, लाल बहादुर, तपनू, समिति के सचिव विजय कुमार गुप्ता और सभासद विनीत लाला सहित बड़ी संख्या में लोग और किसान मौजूद रहे।
-- -
मंडी समिति के सामने खुदा एनएफएल खाद विक्रय केंद्र
शहर में नवीन गल्ला मंडी के सामने सरकुलर सड़क पर नेशनल फर्टीलाइजर लि. (एनएफएल) ने खाद विक्रय केंद्र का बुधवार से संचालन शुरू करा दिया है। जिला कृषि डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने बताया कि मंडी के पास ही विक्रय केंद्र संचालित होने से मंडी आने वाले किसानों को यूरिया के साथ ही डीएपी आदि की खरीदारी में आसानी हो जाएगी। इससे किसानों को यहां पर सरकार की तरफ से मूल्य पर ही यूरिया मिला करेगी। बताया कि केंद्र पर किसानों को 266 रुपये प्रति बैग की दर से उन्होंने वितरण का शुभांरभ किया। केंद्र संचालक मनीष अवस्थी ने बताया कि केंद्र प्रतिदिन संचालित होगा।