{"_id":"5ebead138ebc3e9050182cdb","slug":"oyster-recovered-from-a-trolley-action-on-two-hardoi-news-knp560278473","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के लिए जुटाई गई सीप बरामद, दो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी के लिए जुटाई गई सीप बरामद, दो पर कार्रवाई
विज्ञापन
हरपालपुर वन क्षेत्र व सांडी के ग्राम मलवा अखवेलपुर व मानीमऊ के पास से गुजरी गरुड़ गंगा (गर्रा) नदी से लंबे समय से जाल लगातार सीप निकाले जाने का अवैध कारोबार किया जा रहा है।
गुरुवार को मानीमऊ व मलवा अखवेलपुर के कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएफओ राकेश चंद्रा से की। शिकायत मिलने के बाद डीएफओ ने वन दरोगा विकुल कुमार की अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी।
टीम ने मानीमऊ व मलवा अखवेलपुर के पास खुले में पड़ी एक ट्राली से अधिक सीप बरामद की।
वन दरोगा ने बताया कि बरामद की गई एक स्त्रत्त्ट्राली सीप को कोइलाई गांव निवासी दयाराम की सुपुर्दगी में दी गई है, जांच के लिए तीन बोरी सीप कब्जे में ली गई है। बताया कि जांच के दौरान इस कारोबार में संलिप्त दो लोगों के नाम सामने आए हैं। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम वन विभाग ने क्षेत्र के दो गांव से एक ट्राली से अधिक सीप बरामद की है। जांच व आस पास पूछताछ के दौरान पता चला है कि नदी से जाल डालकर सीप निकालने का काम महिलाएं व बच्चे करते हैं।
यही नहीं नदी से निकाली गई सीप को व्यवस्थित ढंग से ट्रकों से तस्करी कर कोलकाता और मुंबई जैसे गैर प्रांतों तक भेजा जाता है। जहां इनका इस्तेमाल कई प्रकार की चीजें बनाने में किया जाता है।