फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Opposition governments spent the country's resources on their own 'development journeys': Shankarlal

विपक्षी सरकारों ने खुद की विकास यात्रा पर खर्च किए देश के संसाधन : शंकरलाल

Tue, 04 Aug 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Opposition governments spent the country's resources on their own 'development journeys': Shankarlal
फोटो-45-कछौना में महामंत्री शंकरलाल लोधी को फरसा देकर स्वागत करते नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ल
हरदोई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी ने कहा कि विपक्षी सरकारों ने देश के संसाधनों का उपयोग अपने और अपने परिवारों की आर्थिक व राजनैतिक विकास यात्रा को आगे बढ़ाने मेें किया है। इन लोगों ने सत्ता को संपत्ति अर्पित करने का साधन बना दिया था। मंगलवार की दोपहर को वह हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों ने कई दशक सत्ता में रहते हुए भारत के विकास को पूरी तरह से रोक दिया था। कई दशक पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया गया लेकिन यह चुनावी जुमला साबित हुआ। लोगों को भ्रमित कर वोट बटोरे गए लेकिन जनता शौचालय से लेकर पक्के मकान तक के लिए तरसती रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, राजद, टीएमसी जैसे दल वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। इनकी सरकारों में योग्यता को किनारे कर भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया। कहा कि नए भारत की पहचान में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा किया कि अटकाने, भटकाने और लटकाने की राजनीति का अंत भाजपा सरकार ने हमेशा के लिए कर दिया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है। यह स्वाधीनता सेनानियों और वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पवित्र अवसर है। कहा कि 15 अगस्त का आयोजन भव्य और अभूतपूर्व होना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, संदीप सिंह, आकाश सिंह, सौरभ सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा और सतेंद्र राजपूत मौजूद रहे।




प्रदेश महामंत्री बनकर आए लोधी का जगह-जगह स्वागत

प्रदेश की पुरानी कार्यकारिणी में मंत्री रहे शंकरलाल लोधी काे पंकज चौधरी ने अपनी टीम में महामंत्री बनाया है। शंकर लाल जिला प्रभारी भी हैं। महामंत्री बनने के बाद पहली बार हरदोई आने पर लखनऊ सीमा से उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सीमा पर स्वागत के बाद कछौना में नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने स्वागत किया। इसके बाद जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed