{"_id":"68505aac917c926146100067","slug":"opd-buildings-electricity-went-off-again-prescriptions-were-made-and-medicines-were-distributed-in-the-dark-hardoi-news-c-213-1-hra1004-132930-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ओपीडी भवन की फिर गुल हुई बिजली, अंधेरे में बने पर्चे और बंटी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ओपीडी भवन की फिर गुल हुई बिजली, अंधेरे में बने पर्चे और बंटी दवा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा वितरण कक्ष पर लगी मरीजों की लाइन।
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को एक बार फिर से इलाज के लिए आए मरीजों को परेशान होना पड़ा। ओपीडी भवन की मुख्य बिजली की लाइन में फाल्ट से एक घंटे तक बिजली गुल रही। अंधेरे में लोगों को पर्चे बनवाने पड़े और दवा लेने के लिए गर्मी में खड़ा होना पड़ा। लिफ्ट भी बंद हो गई। इससे बुजुर्ग मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बिजली की दिक्कत चिकित्सक से लेकर मरीज और तीमारदारों को परेशान किए है। ओपीडी भवन के विभागों में इस समय काफी लोड हो रहा है। इससे बिजली के उपकरण आए दिन जल रहे हैं। कुछ दिन पहले स्विच बोर्ड में आग लग गई थी, अब भवन को आपूर्ति देने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया।
सोमवार को दिन में करीब पौने 11 बजे आपूर्ति अचानक चली गई। इससे भवन में अंधेरा हो गया। कंप्यूटर बंद होने से पर्चे बनवाने की लंबी लाइन लग गई। भीड़ को काबू करने के लिए मैनुअल पर्चे बने। दवा काउंटर पर भी अंधेरा होने से मरीज और तीमारदारों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
लिफ्ट भी बंद हो गई, ऐसे में मरीज व ऊपरी मंजिल तक जाने आने में परेशानी उठानी पड़ी। डेढ़ घंटे बाद करीब सवा 12 बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली।
ओपीडी भवन में लोड अधिक हो रहा है, इससे फाल्ट बढ़ रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों से बात हो रही है। उम्मीद है कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
डाॅ. चंद्र प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक।