फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Only six nominations for 12 posts of BJP Provincial Council Member

Hardoi News: भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य के 12 पदों के लिए सिर्फ छह नामांकन

Sat, 11 Jan 2025 11:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 11 Jan 2025 11:47 AM IST
विज्ञापन
Only six nominations for 12 posts of BJP Provincial Council Member
- जिलाध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को हुए थे 17 नामांकन, एक निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए तो 17 दावेदार सामने आए,लेकिन प्रांतीय परिषद सदस्य के सभी पदों पर नामांकन तक नहीं हो पाए। प्रांतीय परिषद सदस्य के जनपद में 12 पद हैं। 12 पदों के सापेक्ष महज छह नामांकन ही दाखिल हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में प्रांतीय परिषद के सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यह बात और है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की नौबत आती नहीं।
बीते बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 नामांकन हुए थे। इनमें से एक निरस्त कर दिया गया था। दिन भर जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन ही सुर्खियों में रहे। प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए रुचि ही नजर नहीं आई।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से खुशीराम यादव और नंद किशोर गुप्ता, गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से नागेंद्र सिंह, संडीला विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र राठौर और बालामऊ से सुरेशपाल वर्मा ने नामांकन दाखिल किए हैं। प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक एक पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक कलस्टर बना है। प्रत्येक कलस्टर में प्रांतीय परिषद सदस्य का एक पद है। जनपद में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं और इस लिहाज से कलस्टर प्रांतीय परिषद सदस्य के भी चार पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed