{"_id":"6963d96d945ff6d2560335a4","slug":"only-organized-hindus-can-build-a-strong-india-sanjay-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-143194-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित हिंदू ही कर सकता समर्थ भारत का निर्माण : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित हिंदू ही कर सकता समर्थ भारत का निर्माण : संजय
विज्ञापन
फोटो-27-सम्मेलन को संबाेधित करते संघ के सह प्रांत प्रचारक संजय। संवाद
- फोटो : संवाद
संडीला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा का मूल उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है। इसमें व्यक्ति, समाज और संस्कृति के समन्वय का विशेष महत्व है। संगठित हिंदू ही समर्थ भारत का निर्माण कर सकता है। उक्त विचार आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक संजय ने व्यक्त किए। वह रविवार को शीतला माता मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले हुए सम्मेलन में संजय ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित और जागरूक रहना होगा। कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। उन्होंने संघ के इतिहास के बारे में बताते हुए शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे आयोजनों पर भी विस्तार से बात रखी। कहा कि पांच विषयों पर संघ प्रमुखता से काम कर रहा है। यह विषय कुटुं प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेश जागरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि यह विषय केवल संघ के कार्यक्रम का नहीं बल्कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत नरकंतदास महाराज मौजूद रहे। उन्होंने भी हिंदुओं के एकजुट रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में रश्मि वर्मा, अंशू गुप्ता, विकास गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
हिंदू सम्मेलन में हुआ विश्व शांति का पाठ
भरावन विकास खंड के नेवादा स्थित विश्वनाथ महाविद्यालय में रविवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। संस्कृत भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद ने कहा कि संगठित रहेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। जाति को भूल जाइए और यह याद रखिए कि हम सब हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सामग्री का प्रयोग करें। कहा कि आरएसएस भारत की राष्ट्रीय सनातन धार्मिकता का मजबूत स्तंभ है। सम्मेलन के बाद सुंदरकांड का पाठ करने के बाद विश्व शांति का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता प्रमोद सिंह, सांसद अशोक रावत के प्रतिनिधि नरेंद्र वाजपेयी, पंकज शुक्ला, रामचंद्र शुक्ला, जेपी राना, सूरज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

फोटो-27-सम्मेलन को संबाेधित करते संघ के सह प्रांत प्रचारक संजय। संवाद- फोटो : संवाद
विज्ञापन