फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Only disciplined and cultured youth will build a new India: Dr. Ashok

अनुशासित और संस्कारित युवा ही करेंगे नए भारत का निर्माण : डॉ. अशोक

Tue, 24 Feb 2026 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Only disciplined and cultured youth will build a new India: Dr. Ashok
हरदोई। सीएसएन पीजी कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में मंगलवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से स्व. डीपी कटियार स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। इसमें पंचकोष का सिद्धांत विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने युवाओं को शिक्षा के साथ जीवन में संयम और अनुशासन का पालन करने की सीख दी। कहा कि संस्कारित युवा ही नए भारत के निर्माण की नींव रखेंगे।
विज्ञापन

हीरक जयंती समारोह में स्व. डीपी कटियार स्मृति व्याख्यान माला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. केके सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी के लिए केवल रोजगारपरक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं बल्कि संस्कारों की शिक्षा भी अनिवार्य है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. जयशंकर पांडेय ने योग और वेदांत दर्शन की व्याख्या की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचकोष (अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमय कोष) वास्तव में भौतिक शरीर से सूक्ष्म आत्मा तक पहुंचने के सोपान हैं। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज बाराबंकी के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने कहा कि आत्मा से परमात्मा के मिलन और सुख से आनंद की स्थिति तक पहुंचने के लिए पंचकोषों के बीच उचित समन्वय व संतुलन होना आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनय कटियार ने किया। संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. विनयशील ने और डॉ. सरिता वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो. मानव कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. बीडी शुक्ला, आलोक टंडन, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed