{"_id":"64c16c8fbc7367d05e019df4","slug":"one-killed-three-injured-in-truck-and-container-collision-hardoi-news-c-12-1-knp1031-344512-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
मल्लावां। मेहंदीघाट मार्ग पर नारायनपुर पुलिया के पास कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। घटना में कंटेनर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बघौली थाना क्षेत्र के बरखेरवा निवासी रिंकू (45) कंटेनर चलाता था। कंटेनर में शीतल पेय पदार्थ की बोतलें लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। मेहंदीघाट मार्ग पर नारायणमऊ पुलिया के पास कन्नौज से मक्का लादकर संडीला जा रहे ट्रक से कंटेनर की भिड़ंत हो गई।
घटना में लीलापुरवा निवासी कंटेनर चालक रिंकू, ट्रक चालक नरेंद्र (50), ट्रक पर सवार उसके पुत्र अतुल (19) व कसिगवां निवासी अभिषेक (20) पुत्र कमल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे राघवपुर चौकी प्रभारी बालेंद्र मिश्रा ने घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान रिंकू की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक और कंटेनर के सड़क पर ही होने के कारण आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। ट्रक और कंटेनर को सड़क से हटवा दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।