फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One has to wait for two hours in OPD, then get treatment

Hardoi News: ओपीडी में दो घंटे करना पड़ता है इंतजार, फिर मिलता उपचार

Tue, 08 Oct 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
One has to wait for two hours in OPD, then get treatment
हरदोई। दिन में तेज धूप और रात ठंडी होने से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लंबी होने लगी है। ओपीडी के प्रतिदिन दो हजार पर्चे बन रहे हैं। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद उपचार मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव की वजह से जुकाम, बुखार से हर कोई पीड़ित हो रहा है, जबकि अन्य बीमारियां भी सिर उठाए हैं। परिणाम यह है कि जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी है। ओपीडी में सुबह होते ही मरीजों की भीड़ लग जाती है। सोमवार को ओपीडी के करीब 2,059 पर्चे बनाए गए, जबकि मंगलवार को भी सुबह से दोपहर 12 बजे तक 1,865 पर्चे बनाए गए। मरीजों की भीड़ होने से फीवर क्लीनिक में भी 800 से 900 मरीज पहुंच रहे हैं। भीड़ की वजह से मरीजों को उपचार कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सक कक्ष के बाहर लंबी लाइन की वजह से मरीज का नंबर डेढ़ से दो घंटे में आ रहा है।
विज्ञापन

बावन के भरिगवां निवासी श्याम किशोर ने बताया कि उन्हें बुखार आ रहा है और दिखाने के लिए 10 बजे आए थे और 12 बज गए हैं। पर्चा बनवाने से लेकर दिखाने में काफी समय लग रहा है। सवायजपुर निवासी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि 10 बजे पर्चा बनावाया था, 12 बजे डॉक्टर ने देखा। चिकित्सक डाॅ. हर्ष कुमार ने बताया कि मौसम में परिवर्तन की वजह से बुखार के रोगी बढ़े हैं। काफी भीड़ लग रही है, इस वजह से समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से मरीज बढ़े हैं, जिससे समय लग रहा है, लेकिन सभी मरीजों को चिकित्सकों से परामर्श मिल सके इसके लिए समुचित व्यवस्था है। -डॉ. जेके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed