फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   one died in accident

हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

Thu, 12 Mar 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
one died in accident
गोपामऊ। टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर रविवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई जबकि उसका साला घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार सभासद के पति को भी गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला खारीकुआं निवासी विनोद कश्यप (33) पुत्र बहादुर कश्यप मछली बेचता था। रविवार को वह साले मुरली पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम रामकोट थाना सीतापुर के साथ प्रताप नगर गया था। दोनों बाइक से वापस गोपामऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

हरदोई-टड़ियावां मार्ग पर दाहौरा पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आ रहे नगर पंचायत सभासद के पति असीर (40) पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला लालपीर की बाइक विनोद की बाइक से टकरा गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण तीनों घायल हो गए। विनोद और उसके साले मुरली को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में देर रात विनोद की मौत हो गई। असीर के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। विनोद के परिवार में पत्नी कुसुमा, तीन बच्चे अंशु, नेहा और हिमांशु हैं। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed