{"_id":"5df6779a8ebc3e87ea505fa7","slug":"one-died-in-accident-hardoi-news-knp532431437","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार भाइयों को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार भाइयों को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के कन्नौज तिराहे पर तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे भाई की डीसीएम से कुचलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई जख्मी हो गया।
कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा निवासी धर्मवीर उर्फ बबलू (36) खेती करता था। उसके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उनकी तेरहवीं सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम छोलहा में रविवार को थी। तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए धर्मवीर चचेरे भाई सुरेश (45) पुत्र द्वारिका के साथ बाइक से छोलहा गया था।
शाम छह बजे धर्मवीर और सुरेश बाइक से वापस कन्नौज जा रहे थे। बिलग्राम कस्बे में कन्नौज तिराहे के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे रिश्तेदारों ने आनन-फानन ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया। पुलिस ने धर्मवीर का शव सीएचसी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी और चार पुत्र हैं।