फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One died, another burnt due to electric shock while installing meter without taking shutdown

Hardoi News: बिना शटडाउन लिए मीटर लगाते समय करंट लगने से एक की मौत, दूसरा झुलसा

Sat, 20 Jul 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
One died, another burnt due to electric shock while installing meter without taking shutdown
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव में बिना शटडाउन लिए ही मीटर लगाए जाने के दौरान ट्रांसफार्मर से निकले तार पास की ही हाईटेंशन लाइन से छू गए। इस दौरान मीटर लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी झुलस गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी रंजीत (30) सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन नेपाल के साथ प्राइवेट कर्मी के तौर पर काम करते थे। गांव का दुर्विजय (28) भी साथ में काम करता था। रंजीत के भाई गोविंद के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को गांव के ही दिनेश के यहां बिजली का मीटर लगाया जा रहा था। ट्रांसफार्मर से आई लाइन का शट डाउन लाइनमैन ने नहीं लिया था। रंजीत और दुर्विजय मीटर लगा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच ट्रांसफार्मर से निकली लाइन पास से ही गुजरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और इसके कारण करंट लगने से रंजीत और दुर्विजय झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी हरपालपुर से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में रंजीत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दुर्विजय का उपचार चल रहा है। रंजीत के परिवार में पत्नी नन्हीं और चार बच्चे हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed